नई दिल्ली, फरवरी 24 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। तिलक नगर के वुडलैंड पार्क में क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद में सोमवार शाम को 15 वर्षीय निशांत की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी तीन नाबालिग को पकड़ लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक निशांत अपने परिवार के साथ तिलक नगर इलाके में रहता था। परिवार में माता-पिता के अलावा तीन बड़े भाई हैं। मृतक के पिता प्रमोद तिलक नगर में ही चाय की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार शाम को बच्चे वुडलैंड पार्क में क्रिकेट खेल रहे थे। मैच के दौरान एक 12 वर्षीय नाबालिग आरोपी और निशांत के बीच खेलने को लेकर कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों को अलग करा दिया। इसके बाद दोनों अपने-अपने...