मऊ, अप्रैल 18 -- पूराघाट, हिंदुस्तान संवाद। कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्रामसभा हिलसा में क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम हिलसा निवासी रविन्द्र नाई ने थाना कोपागंज में दी गई तहरीर में बताया कि बुधवार की शाम करीब चार बजे उनके भांजे अमित शर्मा निवासी फतेहपुर, थाना रानीपुर के साथ क्रिकेट खेलने को लेकर गांव के कुछ युवकों से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान अजीत यादव, सुजीत यादव, संगम यादव, आनंद यादव, विपिन यादव, रत्नेश यादव, दीपु यादव व हरिकेश यादव एकजुट होकर लाठी-डंडों से हमला कर दिए। मारपीट में रविन्द्र नाई के सिर में चोट आई, जबकि उनके भांजे अमित, संजीत और बहन नीरज शर्म...