बस्ती, मई 13 -- बस्ती। शहर कोतवाली के डारीडीहा गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान हुई कहासुनी को लेकर मारपीट हो गई। इसी गांव के रहने वाले अखिलेश चंद्र यादव ने तहरीर देकर बताया है कि सोमवार को क्रिकेट खेलने की बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी बात को लेकर विपक्षियों ने अपशब्द कहते हुए मारापीटा। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर आदित्य गोस्वामी और आशीष गोस्वामी निवासी अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच एसआई शशिशेखर सिंह को सौंपी गई है। वहीं कोतवाली के कटरा मोहल्ले में हुई मारपीट की घटना में भी पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।आनन्द नगर कटरा निवासी अल्ताफ अंसारी ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि सोमवार को दिन में करीब एक बजे स्कूल से घर जाते समय विपक्षियों ने कटरा में अपश...