पीलीभीत, मार्च 9 -- माधोटांडा। क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद के बाद आधा दर्जन लोगों ने महिलाओं को बंधक बनाकर मारपीट की। धारदार हथियार के प्रहार से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों पक्षों के परिजनों में भी मारपीट हुई। विवाद के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव राजपुर ता. महाराजपुर निवासी सुशील कुमार पुत्र हरिशंकर रविवार को पास के गांव सिमरा में क्रिकेट मैच खेलने गए थे। इस दौरान सुशील कुमार का कुछ लोगों से विवाद हो गया। उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। किसी तरह बचकर सुशील अपने घर जा रहे थे। आरोप है रास्ते में फिर से मारपीट करने वाले लोगों ने घेर लिया। वह सुशील को पकड़कर अपने घर ले गए और उसे बंधक बना लिया। जानकारी लगते ही सुशील कुमार के घर की महिलाएं उसे बचाने पहुंच गई। आरोप है इस पर मारपीट करने व...