देवघर, जून 24 -- मधुपुर प्रतिनिधि मधुपुर थाना क्षेत्र के सिंघो गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से 20 वर्षीय आसिफ हुसैन नामक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी के अनुसार आसिफ अपने साथियों के साथ मैदान में क्रिकेट खेल रहा था। आसिफ सलैया गांव का रहने वाला है। वह अपने दोस्तों के साथ सिंघो मैदान में क्रिकेट खेलने गया था। उसी दौरान अचानक मौसम खराब हुआ और तेज गर्जन के साथ बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से वह जख्मी हो गया। घटना के बाद मौजूद लोग और परिजनों ने तत्काल उसे अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों से दूर रहने की अपील की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...