रुडकी, अप्रैल 9 -- राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट खेलने के जुनून में घर छोड़कर गया छात्र कई राज्यों में घूमता रहा। पुलिस ने गुरुवार को उसे दिल्ली से बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने गंगनहर कोतवाली में बताया कि रुड़की निवासी 14 वर्षीय एक छात्र 26 मार्च को घर से लापता हो गया था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कर ली थी और छात्र की तलाश के लिए चार पुलिस टीमों का गठन किया था। साथ ही दो सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...