रायबरेली, मार्च 20 -- रायबरेली, संवाददाता। रायबरेली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से क्रिकेट खिलाड़ियों का ट्रायल 26 मार्च से होगा। तीन दिन चलने वाले ट्रायल में प्रत्येक वर्ग के लिए अलग-अलग कार्यक्रम होगा। ट्रायल 28 मार्च को समाप्त होगा। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के संयोजन में रायबरेली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से वर्ष 2026-ं27 के अडंर 14, अंडर 16, अंडर 19, अंडर 23 आयू वर्ग के खिलाड़ियों का चयन होना है। बालक व बालिका वर्ग की टीमों का चयन होना है। चयन ट्रायल में रायबरेली के साथ अमेठी व प्रतापगढ़ के खिलाड़ी भी भाग लेंगे। क्रिकेट ट्रायल एनएस क्रिकेट अकादमी निकट पावर हाउस गोरा बाजार में आयोजित किया जाएगा। यूपीसीए व आरडीसीए में पंजीकरण कराने वाले रायबरेली जोन में आने वाले सभी जनपदों के खिलाडी ही ट्रायल में भाग ले सकते ह...