औरंगाबाद, अप्रैल 30 -- क्रिकेट के विवाद में पीट पीट कर हुई हत्या के मामले में अदालत ने 10 अभियुक्तों को दोषी करार दिया है। इन सभी को आगामी 5 मई को सजा सुनाई जाएगी। यह भी पढ़ें- चैनपुर में चार साल पहले गोली मारकर हत्या करने के दोषी को मिली उम्रकैद की सजाअदालत का निर्णय औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय के जिला जज चतुर्थ दिव्या वशिष्ठ की अदालत ने मुफस्सिल थाना कांड संख्या 100/18 में निर्णय पर सुनवाई करते हुए सभी 10 अभियुक्तों को भादंवि धारा-147, 148, 149, 323, 302 में दोषी करार दिया है। एपीपी सुरजमल शर्मा ने बताया कि अभियुक्त पहरमा गांव निवासी संतोष पासवान पूर्व से जेल में बंद हैं। अन्य अभियुक्तों में मुफस्सिल थाना के पहरमा गांव निवासी रामदहिन पासवान, भोला पासवान, कृष्णा पासवान, लूटन पासवान, भरत पासवान, विनय पासवान, अजय पासवान, सत्येन्द्र पासवान और...