गंगापार, जून 27 -- क्रिकेट के दौरान हुई कहासुनी के बाद एक किशोर को तीन लोगों ने डंडे से पीटकर बेहोश कर दिया। घायल के भाई की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के महेवा कला गांव निवासी गौरव कुमार पुत्र गोपालचंद्र ने थाने में तहरीर दी कि 25 जून को वह अपने भाई सौरव के साथ क्रिकेट खेलने गया था। वहां खेल के दौरान उसके भाई सौरव का गांव के विपिन कुमार से कहासुनी हो गया। उस दिन तो बीच बचाव के चलते मारपीट नहीं हुआ। 26 जून को जब सौरव क्रिकेट खेलकर लौट रहा था ,उसी समय पीछे से विपिन कुमार , संजय कुमार और राम किशुन ने डंडे से सौरव को पीटा और गालियां दी। सौरव को बेहोशी दशा में मांडा सीएचसी लाया गया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद मोती लाल नेहरू चिकित्सालय प्रयागराज भेजा गया। आरोपियों ने थाने जा...