गोड्डा, दिसम्बर 24 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि । जिला क्रिकेट संघ गोड्डा द्वारा आयोजित ए डिवीजन क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल में 11 स्टार क्रिकेट क्लब बनाम स्पार्टन 11 क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। स्पार्टन 11 क्रिकेट क्लब नें 11 स्टार क्रिकेट क्लब को पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्पार्टन 11 क्रिकेट क्लब की टीम ने 25 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाए। जिसमें अभिनव कुमार गुप्ता ने सर्वाधिक 47 रन एवं मनीष मैक्सवेल ने 34 रनों की पारी खेली। वहीं मोनू कुमार ने 3 विकेट एवं कुमार ऋषिकांत एवं महेन्द्र ने 1-1 विकेट लिए। जवाब में उतरी 11 स्टार क्रिकेट क्लब की टीम ने 23.2 ओवर में 98 रन पर आल आउट हो गई। जिसमे कुमार ऋषिकांत ने सर्वाधिक 18 रन एवं शिवांश आनंद, शिवम प्रजापति, दिव्यांक सरोज एवं केशव महतो ने 14-14 रन बनाए वहीं मनीष मैक्सवेल, निक्सन क...