चाईबासा, दिसम्बर 6 -- चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे एसआर रुंगटा ए-डिवीजन लीग के अंतर्गत खेले गए मैच में यंग झारखंड क्रिकेट क्लब चाईबासा ने गत वर्ष की चैंपियन टीम लारसन क्लब चाईबासा को एकतरफा मुकाबले में 179 रनों से पराजित कर पूरे चार अंक हासिल किए। चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए आज के मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यंग झारखण्ड की टीम ने निर्धारित पैंतीस ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 291 रनों का स्कोर खड़ा किया। कप्तान सन्नी मिश्रा ने एक चौका एवं छः छक्के की मदद से 67 रन, आशीष तनवर ने दस चौके एवं एक छक्का की सहायता से 67 रन तथा उद्घाटक बल्लेबाज राजीव रंजन ने सात चौके एवं एक छक्का की मदद से 50 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। अन्य बल्लेबाजों में अमन यादव ने 29 रन, यशस्वी म...