आरा, मई 17 -- पीरो, संवाद सूत्र। अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के डिहरी टोला खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में मोआप कला अगिआंव बाजार को हरा शील्ड जीत लिया। अगिआंव बाजार की टीम छह ओवर में मात्र 55 रन बना पायी, जबकि मोआप कला की टीम ने छह ओवरों में 57 रन बनाकर शील्ड अपने नाम कर लिया। इसके पूर्व रविवार को टूर्नामेंट के फाइनल मैच का उद्घाटन भाकपा माले के पंचायत सचिव रामबाबू चंद्रवंशी ने किया। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली 16 टीमों में से मोआप कला और अगिआंव बाजार की टीम फाइनल में पहुंची पायी। कमेंट्रेटर चंदन कुमार ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। यह भी पढ़ें- क्रिकेट: गुप्ता शाॅपिंग की टीम ने टॉफी पर जमाया कब्जा प्रतिभागी खिलाड़ियों को हरिवंश गुप्ता, झुलन दूबे, सुभाष सिंह, राजन सिंह, योगेन्द्र सिंह, गौतम कुमार और राकेश कुमार ने ...