चाईबासा, अप्रैल 27 -- चाईबासा,संवाददाता। जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे 15वीं ज्ञानचंद जैन अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता अंतर्गत रविवार को दो मैच खेले गए। प्रातः सात बजे से खेले गए पहले मैच में मांगी लाल रुंगटा प्लस टू विद्यालय चाईबासा ने संत विवेकानंद इंगलिश स्कूल चाईबासा को छह विकेट से पराजित कर पूरे चार अंक हासिल किए। चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए इस मैच में टॉस संत विवेकानंद इंगलिश स्कूल के कप्तान ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 195 रनों का स्कोर खड़ा किया। यह भी पढ़ें- मांगी लाल रुंगटा प्लस टू विद्यालय और पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय विजयी मांगी लाल रुंगटा प्लस टू विद्यालय के कप्तान आशीष प्रधान को बल्लेबाजी के लिए मै...