सीतामढ़ी, अप्रैल 19 -- सीतामढ़ी। जिला मुख्यालय डुमरा स्थित जानकी स्टेडियम में बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित अंडर 16 श्यामल सिन्हा क्रिकेट टूर्नामेंट मिथिला जोन का चौथा मैच रविवार को दरभंगा बनाम शिवहर के बीच खेला गया , जिसमें दरभंगा की टीम ने 77 रन से जीत दर्ज की। दरभंगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए दरभंगा रवि कुमार के 54 रन व हाशिर रशीद के 50 रनो के बदौलत 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 206 रन बनाया।शिवहर की तरफ से हर्षित ने 4 व कुन्दन ने 3 विकेट लिया। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिवहर 129 रनो पर सिमट गई। यह भी पढ़ें- अंडर-16 के मुकाबले में बेगूसराय की टीम विजयी शिवहर के तरफ से अमन कुमार ने 42 रन व आशीष ने 22 रन बनाया। दरभंगा की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अनुभव ने 5 प्रकृत्या ने 2 विकेट चटकाया। द...