मिर्जापुर, दिसम्बर 31 -- पटेहरा। क्षेत्र के पटेहरा कला के दीपनगर स्थित ग्रामीण स्टेडियम में पूर्व विधायक स्व. राहुल प्रकाश कोल स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन दो मैच खेला गया। इनमें विंध्याचल और भोजहां की टीम ने अपना-अपना मैच जीत लिया। पहला मैच विंध्याचल व पटेहरा के बीच खेला गया। विंध्याचल की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 131 रन बनाए। वहीं जवाब में उतरी पटेहरा की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में चार विकेट गवां कर मात्र 42 रन ही बना पाई। पटेहरा की टीम बुरी तरह पराजित हो गयी। दूसरा मैच भोजहां व दाढ़ीराम के बीच खेला गया। भोजहां की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 83 रन बनाए, जवाब में उतरी दाढ़ीराम की टीम 81 रनो पर सिमट गई। भोजहां की टीम ने तीन रनों से मैच जीत लिया। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.