अमरोहा, अप्रैल 12 -- रुक्मिणी अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को खेले गए मुकाबले में एनएस अकादमी ने द आर्यंस क्रिकेट अकादमी को 53 रन से हराकर जीत दर्ज की। मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एनएस क्रिकेट अकादमी की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाए। मुकीम पाशा ने 79 रन बनाए, इंसाफ अली ने 44 और कलीम पाशा ने 40 रन की पारी खेली। आर्यंस क्रिकेट अकादमी की ओर से वंश और शौर्य प्रजापति ने दो-दो विकेट हासिल किए। 224 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी द आर्यंस क्रिकेट अकादमी की पूरी टीम 32.1 ओवर में 170 रन बनाकर पैवेलियन लौट गई। टीम के लिए विवेक चौहान ने संघर्षपूर्ण 58 रन की पारी खेली जबकि आर्यन चौधरी ने 34 रन का योगदान दिया। एनएस क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में मुकीम पाशा ने पांच विकेट लिए और मैच में अपनी टी...