अमरोहा, अप्रैल 29 -- अंसारी वॉरियर्स ने कस्टम लेदर किंग्स को रोमांचक मुकाबले में तीन विकेट से हराकर खिताब जीत लिया। हाई वोल्टेज मैच में दर्शकों की धड़कनें बढ़ी रहीं। आखिरी ओवर तक मैच का रोमांच बना रहा। नादिर को प्लेयर ऑफ-द-मैच व बेस्ट बल्लेबाज चुना गया जबकि उमैर अहमद को बेस्ट बॉलर की ट्राफी से सम्मानित किया गया। बुधवार को अब्दुल रज्जाक क्रिकेट अकादमी के मैदान में खेले गए मलिक लैदर समर कप 2026 के फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कस्टम लेदर किंग्स ने शुरुआत से ही आक्रामक रूख अपनाया। निर्धारित 20 ओवरों में टीम ने सात विकेट खोकर 196 रन का स्कोर खड़ा किया। यश व्यास ने 44 गेंद में 53 रन बनाए, जिसमें पांच चौके व एक छक्का शामिल रहा। वहीं उमैर अहमद ने मात्र 15 गेंदों में 39 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, उन्होंने पांच छक्के जड़े।...