लखनऊ, सितम्बर 15 -- भारतीय टीम के क्रिकेटर मो. शमी के दो भाइयों पर दर्ज यौन शोषण और धमकी देने का मुकदमा आशियाना पुलिस ने गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने को ट्रांसफर कर दिया है। आशियाना इंस्पेक्टर गजेंद्र राय का दावा है कि पीड़िता को दो बार बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया, लेकिन वह आई नहीं। जांच में घटनास्थल इंदिरापुरम का मिला है। अब मुकदमे की विवेचना वहीं की पुलिस करेगी। पीड़िता आशियाना इलाके की रहने वाली है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर अमरोहा जनपद के अलीनगर डिडौली निवासी भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी मो. शमी के भाई व रणजी खिलाड़ी मो. कैफ और हसीब के खिलाफ रविवार को मुकदमा दर्ज किया गया था। यह भी पढ़ें- क्रिकेटर शमी के भाइयों पर दर्ज यौन शोषण के मुकदमे की जांच ट्रांसफर, अब गाजियाबाद पुलिस करेगी पीड़िता ने तहरीर देकर बताया था कि वह वर्ष 2020...