अलीगढ़, फरवरी 26 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह की तबीयत में थोड़ा सुधार हुआ है। उनका उपचार ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में चल रहा। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, उन्हें चौथे चरण का लिवर कैंसर है। रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। सूचना मिलते ही रिंकू सिंह मंगलवार सुबह करीब 10 बजे यथार्थ अस्पताल पहुंचे और पिता की तबीयत का हालचाल जाना। हालांकि, अब वह वापस चले गए हैं। व्यस्त अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कार्यक्रम होने के बावजूद रिंकू ने कई घंटे पिता के साथ बिताए और डॉक्टरों से उपचार संबंधी जानकारी लेने के बाद शाम करीब चार बजे फिर से भारतीय टीम से जुड़ने के लिए रवाना हुए। टी-20 विश्वकप के सुपर-आठ चरण में भारत का अगला मुकाबला आज यानी 26 फरवरी को जिम्बाब्वे से ह...