अमरोहा, मार्च 22 -- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने शनिवार को ईद-उल-फितर की नमाज जिले में अपने पैतृक गांव सहसपुर अली नगर में पढ़ी। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा वीडियो साझा करते हुए उन्होंने इसे बेहद खुशगवार पल बताया। शमी ने कहा कि बचपन की गलियों में ईद की रौनक और उल्लास दोगुना हो गया। पुराने साथियों संग मुलाकात के साथ ही बुजुर्गों की दुआएं उन्होंने लीं। गांव के साथ ही अपने फार्म हाउस पर भी ग्रामीणों से मुलाकात की। इसके पहले करीब पांच घंटे की लगातार ड्राइविंग के बाद वह गांव पहुंचे। वहीं मोहम्मद शमी को ईद के मौके पर अपने बीच पाकर ग्रामीणों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कोलकाता से मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने भी बेटी आयरा संग देशवासियों को ईद की मुबारकबाद दी। सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने अपनी मुबारकबाद को साझा किया।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.