हल्द्वानी, मार्च 9 -- लालकुआं, संवाददाता सेंचुरी पेपर मिल के कम्युनिटी हॉल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मिल परिवार की महिलाओं ने नृत्य, गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से नारी शक्ति का संदेश दिया। मुख्य अतिथि भारतीय महिला क्रिकेटर मेघना सिंह ने युवतियों को आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया।मिल के सीईओ अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि नारी समाज की शक्ति और प्रेरणा है। सीओओ प्रणव शर्मा ने महिलाओं की बढ़ती भागीदारी की सराहना की। उपाध्यक्ष नरेश चंद्रा, वरिष्ठ अधिकारी अमित गंगवाल, परितोष राय ने भी विचार व्यक्त किए। महाप्रबंधक एसके वाजपेयी, प्रतिमा जैन, निधि गुप्ता, रश्मि हरित, मीरा शर्मा, माधुरी गंगवाल, प्रतिमा जैन आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.