कुशीनगर, दिसम्बर 20 -- फाजिलनगर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय पावानगर महावीर इण्टर कालेज के खेल ग्राउंड में 20वीं अखिल भारतीय शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को होगा। अर्जुन पुरस्कार विजेता हॉकी के ओलंपिक खिलाड़ी ललित कुमार उपाध्याय और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी नुजहत परवीन अमर जवान ज्योति प्रज्वलित करके प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगी। ज्योति प्रज्जवलित करने को पारंपरिक मशाल लेकर शहीद के गांव भेलया चंद्रौटा से 310 धावक ग्राउंड पर पहुंचेंगे। फाजिलनगर में प्रतियोगिता की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसके लिए पिच और ग्राउंड की तैयारी पूरी कर ली गयी है। शुक्रवार को मशाल धावकों को अंतिम रूप से प्रशिक्षित किया गया। कस्बे में शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी की याद में विगत 20 वर्षों से आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर क...