क्रिकेटर नंदनी का भाजपा नेता ने किया स्वागत
रामनगर, मई 20 -- रामनगर। पूर्व ब्लॉक प्रमुख व सांसद प्रतिनिधि इंदर रावत ने पीएम श्री इंटर कॉलेज ग्राम थारी पहुंच कर होनहार क्रिकेटर नंदनी का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया है। उन्होंने छात्रा की हर संभव मदद की अपील की है। बताया कि छात्रा नंदनी ने राज्य की अंडर-18 बालिका क्रिकेट टीम में नेशनल स्तर पर प्रतिभाग किया है और बेहतर प्रदर्शन के दम पर राज्य में चमकी हैं। 10वीं कक्षा की छात्रा नंदनी साधारण व आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आती हैं। बताया कि छात्रा के भविष्य को देखते हुए उन्होंने परिवार की आर्थिक मदद की है। आगे भी हर संभव मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में नेशनल स्तर पर खेलकर नंदनी ने अपने विद्यालय, परिवार और पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.