मेरठ, मई 26 -- मेरठ में क्रिकेटर गगनदीप और कबाब कारोबारी शाहनवाज की हत्या में आरोपी रहे अजयराज को कोर्ट ने अब मुखरित हत्याकांड में भी बरी कर दिया है। वर्ष 2010 में मुखरित की हत्या करने के बाद लाश को बिटौड़े में डालकर जला दिया गया था। सबूतों के अभाव में आरोपी को कोर्ट ने दोषमुक्त कर दिया। पल्लवपुरम फेस-2 निवासी वीरेंद्र तालियान का बेटा मुखरित 9 अक्तूबर 2009 को घर से बाहर गया था और इसके बाद लापता हो गया था। इसी शाम को लालकुर्ती के बड़ा बाजार में कबाब व्यवसायी शाहनवाज पर कुछ लोगों ने फायरिंग कर हत्या कर दी थी। शूटआउट में दुकान पर बैठे क्रिकेटर गगनदीप की भी गोली लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में लालकुर्ती थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमे में राहुल और कुछ अन्य को नामजद किया गया था। मुखरित का नाम भी इस केस में सामने आया था और पुलिस ने ...