नई दिल्ली, अगस्त 1 -- DSP Salary and Power : क्रिकेट की पिच पर अपनी रफ्तार से दिग्गज बल्लेबाजों के होश उड़ाने वाले दो धाकड़ गेंदबाज अब जल्द ही खाकी वर्दी में नजर आएंगे। बिहार के दो लाल आकाश दीप और मुकेश कुमार, जिन्होंने अपनी कातिलाना गेंदबाजी और कड़ी मेहनत से टीम इंडिया तक का सफर तय किया, अब एक बिल्कुल नए और दमदार अवतार में दिखने वाले हैं। बिहार सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने की अपनी खास नीति के तहत इन दोनों ही क्रिकेटरों को सीधे डीएसपी के पद पर नियुक्त किया है। यह खबर सामने आते ही उनके चाहने वालों में खुशी की लहर दौड़ गई है। सच कहें तो, जिस रुतबेदार पद को पाने के लिए देश के लाखों युवा दिन-रात एक करके बीपीएससी (BPSC) जैसी कठिन परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, वो मुकाम इन दोनों खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल के दम पर हासिल कर लिया है। मुकेश कुम...