पटना, जुलाई 31 -- क्रिकेटर आकाश दीप और मुकेश कुमार की बिहार पुलिस में डीएसपी पद पर नियुक्ति की अधिसूचना शनिवार को जारी कर दी गई। दोनों क्रिकेटर को खेल कोटा के तहत पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) की नौकरी दी गई है। राज्य सरकार ने इस नियुक्ति में शर्त भी रखी है। इसके तहत दोनों खिलाड़ियों से सम्राट सरकार 5 साल का बॉन्ड भरवाएगी। बॉन्ड की शर्तों का उल्लंघन करने पर उनकी नौकरी पर संकट आ सकता है। सासाराम के रहने वाले आकाश दीप और गोपालगंज निवासी मुकेश कुमार को पिछले दिनों मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में एक समारोह के दौरान नियुक्ति पत्र सौंपा था। उस कार्यक्रम में अलग-अलग खेलों के कुल 19 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को जॉइनिंग लेटर दिया गया। राज्य सरकार 'मेडल लाओ नौकरी पाओ' योजना के तहत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिहार और देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को प्र...