क्रिकेटर आकाशदीप ने काशी में अक्षिता संग लिए सात फेरे
वाराणसी, जून 25 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप बुधवार रात काशी में अक्षिता राज के साथ विवाह के बंधन में बंधं गए। नदेसर के ताज गंगेज होटल में उन्होंने सात फेरे लिए। शादी समारोह में बेहद नजदीकी लोगों को आमंत्रित किया गया था। बिहार के सासाराम स्थित घर से आकाशदीप दोपहर में बरात के साथ निकले। निकलने से पहले उन्होंने वीडियो कॉल पर बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और जगद्गुरु रामभद्राचार्य से आशीर्वाद लिया। बरात की फोटो, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहीं। फोटो में वह घर के बाहर सेहरा बांधे दिख रहे हैं। बरात रात करीब साढ़े 10 बजे नदेसर स्थित होटल पहुंची। इस दौरान जमकर आतिशबाजी हुई। होटल के बाहर सुरक्षा के मद्देनजर कैंट पुलिस तैनात थी। होटल में शिवमंदिर की तरह सजाए गए भव्य मंडप में शादी संपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.