हिन्दुस्तान ब्यूरो, जुलाई 25 -- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर आकाशदीप और मुकेश कुमार बिहार में डीएसपी बन गए हैं। इन दोनों के साथ ही 19 खिलाड़ियों को शुक्रवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नियुक्ति पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि बिहार में खिलाड़ियों के लिए सुनहरे भविष्य का एक नया अध्याय प्रारंभ हुआ है। खिलाड़ियों को सरकारी सेवा में उच्च पदों पर नियुक्ति देकर सरकार ने स्पष्ट संदेश दिया है कि प्रतिभाओं का सम्मान और प्रोत्साहन सुनिश्चित होगा। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को ऊर्जा ऑडिटोरियम में 'मेडल लाओ नौकरी पाओ' योजना के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र दिया। उन्होंने कहा कि यह बिहार के लिए गौरव का विषय है कि पहली बार किसी खिलाड़ी को डीएसपी जैसे उच्च पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है। उच्च पदों पर नियुक्ति से राज्य के युवा खिलाड़ि...