सीतामढ़ी, अप्रैल 24 -- सीतामढ़ी। जिला मुख्यालय डुमरा स्थित जानकी स्टेडियम में बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित अंडर 16 श्यामल सिन्हा क्रिकेट टूर्नामेंट मिथिला जोन का सातवां मैच गुरुवार को सीतामढ़ी बनाम मधुबनी के बीच खेला गया। जिसमें सीतामढ़ी की टीम ने 73 रन से जीत दर्ज की। सीतामढ़ी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए सीतामढ़ी ने अंकित के 67 व आदित्य के 29 रनों की बदौलत 35.2 ओवर में 10 विकेट खोकर 197 रन बनाए। मधुबनी की तरफ से सचिन ने 5 व मयंक ने 2 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मधुबनी की पूरी टीम मात्र 120 रन पर आउट हो गई। मधुबनी की तरफ से अनिकेत ने 25 व शिवम ने 22 रन बनाए। सीतामढ़ी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आदित्या राज ने 5 व अरशद रजा ने 3 विकेट लिए। सीतामढ़ी के आदित्या राज को शानदार प्रदर्शन के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.