हल्द्वानी, अप्रैल 3 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड कॉर्पोरेट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित 'हल्द्वानी कॉर्पोरेट कप सीजन-1' के छठे दिन के पहला मैच में वॉरियर्स इलेवन ने जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वॉरियर्स इलेवन ने 19.4 ओवरों में सभी विकेट खोकर 176 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। हिमांशु ने 38 और दीपक मेहरा ने 32 रनों की पारी खेली। मुख्य आकर्षण भुवि सिंह रहे, जिन्होंने महज 19 गेंदों में तीन छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ 32 रन बनाए। जवाब में सनशाइन क्लब जवाहर नगर की टीम मात्र 74 रनों पर सिमट गई। वॉरियर्स इलेवन के कप्तान राहुल जग्गी ने 4 ओवर में मात्र 17 रन देकर दो सफलताएं हासिल कीं। भुवि सिंह ने भी दो ओवर में 5 रन देकर 2 विकेट चटकाए। भुवि सिंह को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। अंपायरिंग की भूमिका ललित और गौरव ने नि...