अमरोहा, अप्रैल 10 -- अमरोहा। शहर के मिनी स्टेडियम में चल रही अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच में रुक्मणी क्रिकेट अकादमी ने योगेंद्र सिंह क्रिकेट अकादमी को 7 विकेट से शिकस्त दी। मोहम्मद अमान की नाबाद 84 रन की पारी इस जीत में निर्णायक साबित हुई। उन्हें प्लेयर ऑफ-द-मैच और बेस्ट बेस्टमैन की ट्राफी से सम्मानित किया गया वहीं बेस्ट बॉलर का खिताब आयुष को दिया गया। गुरुवार को खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी योगेंद्र सिंह क्रिकेट अकादमी की शुरुआत खराब रही। कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर पिच पर नहीं टिक सका। सिर्फ तरुण पोसवाल ने संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी करते हुए 59 गेंदों में 44 रन जोड़े। उन्होंने टीम को संभालने की भरपूर कोशिश की। उनके अलावा अंश सैनी और रुद्रजीत ने 15-15 रन का योगदान दिया, लेकिन अन्य कोई भी बल्लेबाज कोई खास प्रदर्शन नह...