भदोही, जनवरी 29 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मेढ़ी मैदान में चल रहे महर्षि आज़ाद राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में मास्टर क्रिकेट एकेडमी ने पटना को जबकि दूसरे मुकाबले में झारखंड की टीम ने आज़ाद स्पोर्ट्स क्लब को पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। दिन के पहले मैच में पटना की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवर में 129 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मास्टर क्रिकेट एकेडमी सुरियावां ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 18 ओवर में 6 विकेट खोकर 131 रन बनाकर मुकाबला चार विकेट से अपने नाम कर लिया। दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में झारखंड की टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए आज़ाद स्पोर्ट्स क्लब को 23 रनों से पराजित किया। झारखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट...