रुद्रपुर, मार्च 25 -- रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को व्यवसाय प्रशासन विभाग की ओर से बीबीए विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. अवधेश नारायण सिंह और विभाग समन्वयक प्रो. भरत सिंह राजपूत ने किया। मैच 15 ओवर का खेला गया। इसमें जूनियर वर्ग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 109 रन बनाए। जवाब में सीनियर टीम ने 13 ओवर में 110 रन बनाकर जीत दर्ज की। बालिका वर्ग में छात्राओं ने खो-खो और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। यहां डॉ. गरिमा जयसवाल, विकास पडलिया, गुंजन कालड़ा, क्रीड़ा विभाग से लोकेश पाण्डे, कार्यालयाधीक्षक कान्ता बल्लभ जोशी, दीपांकर रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.