चाईबासा, अप्रैल 13 -- चाईबासा, संवाददाता। झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे अंतर जिला सीनियर महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत सोमवार को खेले गए सुपर डिवीजन के अंतिम लीग मैच में मेजबान पश्चिमी सिंहभूम ने रामगढ़ को एक नजदीकी मुकाबले में मात्र दो रन से पराजित किया। हालांकि इस जीत के बाद भी पश्चिमी सिंहभूम की टीम प्रतियोगिता से बाहर हो गई, क्योंकि अपने ग्रुप के दोनों सुपर डिवीजन मैच जीतकर रांची की टीम पहले ही फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए मैच में टॉस पश्चिमी सिंहभूम की कप्तान प्रियंका सवैयां ने जीता तथा पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। यह भी पढ़ें- रामगढ़ को पराजित कर रांची की टीम पहुंची फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए पश्चिमी सिंहभूम की टीम ने निर्धारित बीस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.