क्रिकेट, हॉकी, शूटिंग, वॉलीबाल, लॉन टेनिस कोच रखे जाएंगे
आगरा, जून 1 -- एकलव्य स्टेडियम में क्रिकेट, हाकी, शूटिंग, लान टेनिस और वालीबाल के लिए कोच के आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इन सभी खेलों के कोच जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति की ओर से रखे जाएंगे। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने बताया एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक दर्जन से अधिक खेलों में प्रशिक्षण लेने को एक हजार से अधिक प्रशिक्षु हर रोज आते हैं। फिलहाल स्टेडियम में 10 खेलों में कोच उपलब्ध हैं, अन्य पांच खेलों में कोच नहीं हैं। जिससे खिलाड़ियों के प्रशिक्षण में समस्या रहती है। अब इस समस्या को खत्म करने के लिए जल्द आवेदन मांगे जाएंगे। योग्य कोच का चयन कर खिलाड़ियों की समस्या का समाधान किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.