लखीसराय, मार्च 3 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। रामनगर स्थित क्रिएटिव माइंडस इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को दसवां वार्षिक समारोह 'उत्सव-2026: द सेलिब्रेशन ऑफ क्रिएटिविटी' हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रवीण कुमार सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय के संस्थापक जय शंकर प्रसाद अग्रवाल, निदेशक अभिषेक अग्रवाल और प्राचार्य तीजो जे.के. ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में विभिन्न कक्षाओं के उत्कृष्ट छात्रों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सत्र 2024-25 की बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले सौरभ कुमार को विशेष सम्मान दिया गया। शिक्षण व गैर-शिक्षण कर्मियों में भी उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मान प्रदान किए गए। पुरस्कार वितरण के...