मिर्जापुर, मार्च 2 -- मिर्जापुर। पुलिस विभाग की ओर से बाह्य विषय परीक्षा के तहत रिक्रूट आरक्षियों के लिए क्रास कंट्री रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें राहुल ने पहला स्थान हासिल किया। एसपी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में प्रशिक्षण निर्देशालय लखनऊ की ओर से आवंटित 392 रिक्रूट आरक्षियों के बाह्य विषय परीक्षा के तहत दस किमी की क्रास कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। सुबह छह बजे से आयोजित प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए रिक्रूट आरक्षी पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड पर पहुंचे। पुलिस लाइन से क्रास कंट्री रेस शुरु हुई। जो भरुहना चौराहा होते हुए आमघाट पुल से वापस पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में पहुंचकर समाप्त हुई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर राहुल पटेल रहे। जबकि दूसरे स्थान पर अरुण कुमार और तृतीय स्थान पर पंकज शुक्ला रहे।

हिंदी हिन्दु...