चतरा, मार्च 15 -- टंडवा निज प्रतिनिधि। स्वास्थ्य को लेकर जागरूक करने के लिए वायु सेना बसंत कुमार के पहल पर टंडवा में चौथी बार क्रास कंट्री दौड़ आयोजन हाई स्कूल मैदान टंडवा में किया गया। दौड़ की शुरुआत हाई स्कूल मैदान से हुई जो अंबेडकर चौक,शहीद चौक,भामा शाह चौक, एनटीपीसी गेट नं 2, जोड़ा तालाब नीम चौक, बाजार टांड़, गुप्ता चौक होते हुए हाई स्कूल मैदान में समाप्त हुई। जो लगभग 7 कि.मी. की थी। इस दौड़ में लड़का ग्रुप में पहला पुरस्कार बबलू टुडू (जमशेदपुर ) एवं लड़की ग्रुप में नीता सलानी(रांची), दूसरा पुरस्कार लड़का ग्रुप में राहुल कुमार(धनबाद)एवं लड़की ग्रुप में अनिशा कुमारी (बोकारो)और तीसरा पुरस्कार में लड़का ग्रुप में गुलशन कुमार(रांची)एवं लड़की में रुबी कुमारी( धनबाद) का स्थान रहा। जिन्हें अतिथियों ने पुरस्कार देकर हौसला बढ़ाया।कार्यक्रम में अतिथि के रू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.