पिथौरागढ़, फरवरी 4 -- पिथौरागढ़। आठगांव शिलिंग निवासी एसएसबी में जवान योगेश चंद्र जोशी ने 10 किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ में पहला स्थान हासिल किया है। सीमांत मुख्यालय रानीखेत की ओर से प्रतिभाग करते हुए योगेश ने पहला स्थान हासिल किया है। पूर्व में योगेश विभिन्न प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर पहला स्थान हासिल कर चुके हैं। पदक जीतने पर स्थानीय लोगों व एसएसबी के जवानों ने शुभकामनाएं दी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.