चम्पावत, मार्च 17 -- चम्पावत जागरूकता विकास समिति श्यामलाताल मार्च के अंतिम सप्ताह में बालक व बालिकाओं की आठ और छह किमी की क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन करेगी। समिति के अध्यक्ष पंडित शंकर जोशी ने बताया कि युवा पीढ़ी को जागरुक करने के उद्देश्य से प्रति वर्ष प्रतियोगिता होती है। प्रतियोगिता में 16 वर्ष से 21 वर्ष तक के युवक और युवतियां हिस्सा लेंगे। पहले तीन स्थानों पर आये प्रतिभागियों को पुरुस्कृत किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...