उन्नाव, मार्च 16 -- चकलवंशी। कानपुर बालामऊ रेलवे लाइन पर मंगलवार सुबह मेथीटीकुर रेलवे क्रासिंग पर मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। जिसके चलते चकलवंशी संडीला मार्ग पर यातायात बंद रहेगा। सीनियर सेक्सन इंजीनियर सफीपुर राजनाथ सिंह ने बताया कि मंगलवार को कानपुर बालामऊ रेलवे लाइन पर मेथीटीकुर रेलवे क्रासिंग के पास रेलवे ट्रैक पर सुरक्षा की दृष्टि से मरम्मत कार्य कराया जाएगा। जिसके तहत चकलवंशी संडीला मार्ग पर चलने वाले वाहन सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक नहीं निकल सकेंगें। जिन वाहन चालकों को मियागंज जाना है। वह रऊ करना माखी रसूलाबाद मार्ग से निकलेंगे और गोपालपुर व सफीपुर होकर भी वाहन जा सकेगें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.