गोरखपुर, अप्रैल 24 -- पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर-पिपराइच रेल रूट के गढ़वा रेल फाटक पर ट्रक के फंस जाने से दो ट्रेनें करीब 40 मिनट तक खड़ी रही। कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक को हटाया गया तब जाकर संचलन सामान्य हो सका। पिपराइच संवाद के अनुसार पिपराइच के रेलवे क्रासिंग संख्या 5 बीसी पर गुरुवार दोपहर में एक ट्रक खराब हो गया। चालक ने उसे ठीक कर आगे बढ़ाने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो सका। इसी दौरान 15273 सत्याग्रह और एक पैसेंजर के आने का समय हो गया। उधर क्रासिंग पर ट्रक फंसे होने की वजह से गेट बंद नहीं हो सका।इसके चलते दोनों ट्रेनें पिपराइच के आउटर पर रोकनी पड़ी। ट्रेन के काफी देर तक रुके होने की वजह से यात्रियों ने भी नाराजगी जताई। जानकारी के अनुसार ट्रक का एक्सल अचानक फाटक पर ही टूट गया जिसकी वजह से वह आगे नहीं बढ़ पा रहा था। स्टेशन मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.