फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 3 -- फर्रुखाबाद । मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के ढिलावल गांव के पास रेलवे क्रासिंग के समीप एक युवक के बेहोशी हालत में पड़े होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक की तलाशी ली। जिसमें उसकी पैंट की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान शमसाबाद थाना क्षेत्र के इमली दरवाजा निवासी एक युवक के रूप में हुई । पुलिस ने युवक को एम्बुलेंस से लोहिया अस्पताल भिजवाया । जहां उसका उपचार चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...