संतकबीरनगर, अप्रैल 15 -- हिन्दुस्तान टीम,संतकबीरनगर। शहर के मध्य रेलवे स्टेशन के दोनों तरफ की रेलवे क्रासिंग पार करने में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। शहर की ये क्रासिंग ट्रेनों की अधिकता के चलते अधिकतर समय बंद रहती हैं। कई बार तो लगातार तीन-चार ट्रेनों के पास होने के कारण पौन घंटे-एक घंटे तक परेशान होना पड़ता है। जरूरी काम से जा रहे लोग अक्सर फंसकर समय से नहीं पहुंच पाते हैं। लोगों ने अंडरपास या ओवर ब्रिज बनवाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- क्रॉसिंग के जाम में फंसकर लोग होते हैं परेशान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...