रांची, मार्च 29 -- रांची। एनडब्ल्यू जीईएल चर्च कलीसिया की विशेष आराधना रविवार को क्राइस्ट चर्च में हुई। मुख्य उपदेश आर्च बिशप राजीव सतीश टोप्पो ने दिया, जिसमें उन्होंने मसीही जीवन के मूल्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन रेव्ह यीशु नासरी मिंज ने किया। इस अवसर पर रेव्ह शशि मिंज और रेव्ह पंकज उरांव सहित अन्य उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रार्थना सभा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...