बक्सर, अप्रैल 11 -- फोटो संख्या 16 कैप्शन - शनिवार को क्राइम मीटिंग में भाग लेते एसपी शुभम आर्य व अन्य। बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। पुलिस ऑफिस में शनिवार को क्राइम मीटिंग का आयोजन हुआ। पुलिस कप्तान ने बारी-बारी से सभी थानों के काम-काज की समीक्षा की। साथ ही मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। पुलिस कप्तान शुभम आर्य ने थानेदारों को मुकदमों के त्वरित निष्पादन और वारंटियों व अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि सभी थाना क्षेत्रों में गश्त जारी रहनी चाहिए। सड़कों से गुजरने वाले वाहनों की जांच-पड़ताल कायदे से की जाए। कप्तान ने शराबबंदी को लेकर हमेशा अलर्ट रहने को कहा। यूपी की सीमा से सटे थानों की पुलिस को इस मामले में विशेष चौकसी बरतने का निर्देश मिला। कप्तान ने थानेदारों से कहा कि किसी बड़ी घटना की जानकारी तुरत वरीय अ...