इटावा औरैया, अप्रैल 4 -- इटावा, संवाददाता। कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में क्राइम मीटिंग व सैनिक सम्मेलन आयोजित किया। इस दौरान समस्त राजपत्रित अधिकारी, सीओ व विभिन्न शाखाओं के प्रभारी मौजूद रहे। क्राइम मीटिंग में एसएसपी ने जिले में घटित अपराधों की समीक्षा करते हुए उनकी प्रभावी रोकथाम के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने लंबित विवेचनाओं के जल्द निस्तारण पर विशेष जोर दिया। साथ ही वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी, आईजीआरएस व जनशिकायतों के समय से समाधान को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। बैठक में आधुनिक पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त गैंगस्टर व गुंडा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई और अपराधियों की सतत निगरानी बनाए रखने...