किशनगंज, मई 10 -- किशनगंज। पुलिस सभागार में रविवार को एसपी संतोष कुमार ने थानाध्यक्षों के साथ क्राइम बैठक आयोजित की। बैठक करीब एक बजे शुरू हुई जो देर शाम तक चली।

बैठक की दिशा-निर्देशएसपी श्री कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि थानाध्यक्ष अपने अपने थाना क्षेत्रों में गश्ती पर विशेष ध्यान देते हुए गश्ती बढ़ाएंगे। एसपी संतोष कुमार ने थानाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में विशेष सतर्कता अपेक्षित है। सीमा से लगने वाले चेक पोस्टों में विशेष रूप से सतर्कता बरती जानी है। साथ ही चेकिंग अभियान भी चलाया जाना है।

कर्मचारी प्रदर्शन और पुरस्कारएसपी श्री कुमार ने थानाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि सुस्त थानाध्यक्ष सुधर जाए और अपनी कार्यशैली में सुधार लाए, नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहे।जो बेहतर ...