बक्सर, जून 10 -- पेज तीन के लिए ---- फोटो संख्या- 09, कैप्सन- बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में थानाध्यक्षों के साथ क्राइम मीटिंग करते एसपी शुभम आर्य। बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। कलेक्ट्रेट के सभागार में बुधवार को क्राइम मीटिंग का आयोजन हुआ। पुलिस कप्तान शुभम आर्य ने जिले के सभी थानों के काम-काज की समीक्षा की। इस दौरान जिले के सभी थानों के थानध्यक्ष, डीएसपी व अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। पुलिस कप्तान ने थानावार काम-काज की समीक्षा की। उन्होंने लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उनके त्वरित एवं निष्पक्ष निष्पादन का निर्देश दिया। अपराध नियंत्रण, रात्रि गश्ती को प्रभावी बनाने, फरार वारंटियों एवं अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा वाहन जांच अभियान को लगातार जारी रखने पर विशेष जोर दिया। शराबबंदी को ले यूपी से सटे सीमावर्ती थानों क...