बलिया, मई 15 -- बलिया। एसपी ओमवीर सिंह ने शुक्रवार को सभी थानों के प्रभारियों, सीओ और शाखा प्रभारियों के साथ अपराध की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने थाना क्षेत्रों में होने वाले अपराधों और उससे जुड़ी कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। वार्ताके दौरान एसपी ने लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए विवेचनाओं का समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए। जनशिकायतों की सुनवाई कर तत्काल जांच एवं विधिक कार्रवाई करने को कहा। एसपी ने वांछित अभियुक्तों व वारंटियों की गिरफ्तारी, आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों एवं शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण, रात्रि चेकिंग कर अपराधियों के संचरण पर रोक लगाने, अपराधियों का भौतिक सत्यापन करने, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी और तस्करों पर कार्रवाई करने, थानों के मालों का निस्तारण एवं महिला संबंधी अपराधों में त्वरित ...